अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर लैपटॉप चोरी यात्रा के दौरान होते हैं। ऐसे में समस्या यह हो जाती है कि शिकायत कहां और कैसे करें। इन्हीं बातों को लेकर गुरुवार को ट्रेकमाईलैपटॉप नाम से वेबसाइट लॉन्च की गई।
क्विकहील टैक्नोलॉजीज की ओर से लॉन्च की गई इस वेबसाइट पर लैपटॉप चोरी होने पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह सर्विस यूजर्स के लिए बिल्कुल फ्री होगी।यह पहली वेबसाइट होगी जिसपर लैपटॉप चोरी होने पर शिकायत की जा सकती है।वेबसाइट पर दर्ज शिकायत के आधार पर लैपटॉप चोरी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस और साइबर डिपार्टमेंट्स से टायअप :
लैपटॉप चोरी जैसे केसेज को सॉल्व करने के लिए कम्पनी साइबर और पुलिस डिपार्टमेंट से टायअप करेगी। इस पर क्विकहील के वाइस प्रेसिडेंट एमजे श्रीकांत ने बताया, वेबसाइट लॉन्च करने का उद्देश्य लैपटॉप यूजर्स को सिक्योरिटी प्रदान करना है।
इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए लैपटॉप की मेक आईडी के साथ शिकायत करनी होगी। इसपर उपलब्ध शिकायत के आधार पर हमने साइबर डिपार्टमेंट को वेबसाइट खोलने के लिए टायअप किया है।
इसी तरह हर स्टेट की पुलिस से हमारा टायअप है। इसके तहत वेबसाइट पर उपलब्ध शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस अपने लेवल पर केस को सॉल्व कर सकेगी।
हर स्टेट की अलग आईडी :
केस सॉल्व करने के लिए पुलिस को कम्पनी की तरफ से हर स्टेट का आई कोड दिया जाएगा। श्रीकांत कहते हैं, वेबसाइट से यूजर्स को यह भी फायदा होगा कि अगर कोई सैकंड हैंड लैपटॉप खरीदना चाहता है तो वह वेबसाइट पर सर्च कर सकता है कि वह जिस लैपटॉप को खरीद रहा है वह चोरी का तो नहीं है। रजिस्ट्रेशन के लिए http://www.trackmylaptop.net/ पर लॉग ऑन करें।

No comments:
Post a Comment