Pages

Monday, March 28, 2011

Sachin ki century


AFRIDI- Hum Sachin ko kisi haal me century nai banane denge.
SHOAIB- Magar hum use rokenge kaise,Wo to Gajab ki form hai ??.
AFRIDI- Hum under 100 All Out ho jayenge

DID Grand Finale episode : Clip leaked


DID Grand Finale : All the finalist

पाइनएपल पंच


सामग्री :
2 कप अनन्नास का जूस, 1 कप अंगूर का जूस, 1 कप संतरे का जूस, 2 टी स्पून भुना जीरा, 4-6 टे.स्पून अजमोद (सेलरी) कटी हुई, स्वादानुसार नमक, 2-3 कप घिसी हुई बर्फ, 1/2 कप अनन्नास के टुकड़े, 1/4 कप अंगूर अलग-अलग किए हुए, 4-6 सेलरी स्टिक चलाने के लिए।

कितने लोगों के लिए : 5

विधि :
अंगूर का जूस गिलास में डालें। ऊपर से जीरा, नमक और सेलरी छिड़क दें। इसमें एक चौथाई कप घिसी हुई बर्फ डालें। फिर अनन्नास का जूस, संतरे का जूस मिलाएं। लेकिन इसे हिलाएं नहीं। सजाने के लिए ऊपर से अनन्नास के छोटे-छोटे टुकड़े और अंगूर डालें। सेलरी स्टिक गिलास में डालकर सर्व करें।

सिर्फ दो मिनट में ही उतर जाएगा बिच्छू का जहर


गर्मियों के आते ही जहरीले कीड़े मकोड़े जमीन के अन्दर से निकल कर बाहर घूमने लगते हैं। उन्हें जहां भी अपने लिए सही वातावरण मिलता है वे वहीं पर अपना ठिकाना बना लेते है। कई जहरीले कीड़े ऐसे होते है जो अगर किसी को काट लें तो उनका जहर उतारना बड़ा ही मुश्किल होता है। 



उन्हीं में से एक है बिच्छु, बिच्छु का जहर बहुत खतरनाक होता है।उसके काटने के बाद पूरे शरीर में जलन होने लगती है और उसका शिकार बुरी तरह से तड़पने लगता है। कुछ छोटे लेकिन बड़े काम के नुस्खे हैं जो आपको बिच्छु के जहर से बचा सकते हैं।



- एक पत्थर को अच्छे से साफ कर उस उस पर फिटकरी को अच्छे से घिसें। जहां पर बिच्छु ने काटा है उस जगह पर इस लेप को लगाऐं और आग से थोड़ा सेकें । कैसे भी बिच्छु का जहर हो इस विधि से जहर दो मिनिट में उतर जाएगा।



- बारीक पिसा सेंधा नमक और प्याज को मिलाकर बिच्छु के काटे हुए स्थान पर लगाने से जहर उतर जाता है। 



- माचिस की पांच सात तीलियों का मसाला पानीमें घिसकर बिच्छु के डंक लगी जगह पर लगाऐं। इसे लगाते ही बिच्छु का जहर तुरंत उतर जाता है। 



विशेष- जब किसी को बिच्छु काट ले तो तुरंत उस जगह को करी चार उंगल ऊपर से किसी कपड़े से या रस्सी से बांध देना चाहिए। ताकि उसका जहर जल्दी न फैले। इसके बाद किसी साफ सेफ्टी पिन या चिमटी को गर्म करके त्वचा में घुसे ड़ंक को निकाल देन चाहिए। 

Tuesday, March 22, 2011

कर्तव्यनिष्ठा


ईरान के शाह अब्बास को उनके एक पदाधिकारी ने अपने यहां आमंत्रित किया। निमंत्रण में पहुंचकर शाह ने इतना मद्यपान किया कि वे उन्मत्त हो उठे। नशे में झूमते हुए शाह उस पदाधिकारी के अंत:पुर के द्वार पर पहुंच गए, किंतु द्वारपाल मार्ग रोककर खड़ा हो गया। शाह को गुस्सा आ गया। उन्होंने तलवार खींच ली और कहा - हट सामने से, नहीं तो अभी तेरा सिर उड़ा दूंगा। द्वारपाल ने नम्रतापूर्वक कहा - मैं अपना कर्तव्यपालन कर रहा हूं। आप मेरे देश के स्वामी हैं, इसलिए आप पर हाथ नहीं उठा सकता, किंतु जब तक मैं जीवित हूं, आप भीतर नहीं जा सकते। मेरा वध कर दीजिए। फिर मेरी लाश पर पैर रखकर ही आप भीतर जा सकते हैं, लेकिन जहांपनाह, मैं अपने स्वामी की मर्यादा की रक्षा के साथ आपकी रक्षा के लिए खड़ा हूं। आप मुझे मारकर भीतर चले गए तो मेरे स्वामी की बेगमें हथियार उठा लेंगी। शाह अब्बास का नशा अपने प्राणों की चिंता में ठंडा पड़ गया और वे लौट गए। 

दूसरे दिन दरबार में इस पदाधिकारी ने कहा - हुजूर, मेरे द्वारपाल ने आपसे जो बेअदबी की, उसके लिए माफी चाहता हूं। मैंने उसे आज से अपने यहां से निकाल दिया है। तब शाह बोले - चलो अच्छा हुआ, अब मुझे तुमसे उस कर्तव्यनिष्ठ सेवक को मांगना नहीं पड़ेगा। मैं उसे अपने अंगरक्षक सैनिकों का सरदार बना रहा हूं। 

वस्तुत: अपने कर्तव्यों का पालन हर परिस्थिति में करना चाहिए। सच्ची कर्तव्यनिष्ठा अपनी आत्मा में ईमानदार बने रहने का उत्तम मार्ग है और सदैव परिणाम भी अच्छे देती है।

विश्व जल दिवस

आज पूरी दुनिया में ११० करोड़ लोगों की पीने के पानी तक पहुँच नहीं है, और शोध बताते है कि यदि इसी तरह से पानी का उपयोग (दुरूपयोग) होता रहा तो अगले २० वर्षो में १८० करोड़ लोगों को पानी कि समस्या से जूझना पड़ेगा|

आज २२ मार्च विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है, आज के दिन को कुछ अलग बनाये और जल संरक्षण का प्रण ले एवं अधिक से अधिक लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें|

जल ही जीवन है|

Monday, March 14, 2011

पोहा रोल


सामग्री :
1 अंडा, 30 ग्राम पोहा, 100 ग्राम आलू, 2 हरी मिर्च, 2 टे.स्पून हरा धनिया, 20 ग्राम भुनी मूंगफली, 1/4 टी स्पून अमचूर पाउडर, 1/4 टी स्पून गरम मसाला पाउडर, 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 2 टे.स्पून ब्रेड क्रम्बस, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।

कितने लोगों के लिए : 3

विधि :
आलू को उबालकर छील लें और ठंडा कर मैश कर लें। पोहा छन्नी में डालकर धो लें। मूंगफली को पीस लें। हरी मिर्च और हरा धनिया भी धोकर बारीक काट लें।
अब एक बाउल में पोहा, मूंगफली, हरी मिर्च, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे रोल बना लें। एक बर्तन में अंडा डालकर फेंट लें। रोल को अंडे के घोल में डुबोकर ब्रेड क्रम्बस में लपेटकर गरम तेल में तल लें।
गर्मागर्म पोहा रोल अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।


Tuesday, March 8, 2011

भारतीय नर्क

एक आदमी मरने के बाद नर्क में पहुँचता है| वहाँ वह देखता है कि हर देश का एक अलग नर्क है|
वह जर्मनी के नर्क में पहुँचता है और पूछता है "यहाँ क्या होता है??"
जवाब मिलता है, "सबसे पहले एक घंटे के लिए तुम्हे बिजली की कुर्सी पर बैठाया जायेगा, फिर अगले एक घंटे तुम्हे कीलों के बिस्तर पर सुलाया जायेगा, फिर जर्मनी का शैतान आकर दिन भर तुम्हारी पिटाई लगाएगा|"
आदमी को ये सब पसंद नहीं आया, तो वह और देशों के नर्क भी देखने लगा, उसने सभी नरकों को लगभग एक सा ही पाया|
तभी उसकी नज़र भारतीय नर्क पर पड़ी, जहाँ अन्दर जाने के लिए लम्बी वेटिंग चल रही थी|
उसने आश्चर्यचकित होकर पूछा "यहाँ क्या होता है??"
जवाब मिलता है, "सबसे पहले एक घंटे के लिए तुम्हे बिजली की कुर्सी पर बैठाया जायेगा, फिर अगले एक घंटे तुम्हे कीलों के बिस्तर पर सुलाया जायेगा, फिर भारत का शैतान आकर दिन भर तुम्हारी पिटाई लगाएगा|"
"लेकिन ये तो सभी नरकों में होता है, फिर ये सारे लोग यहाँ लाइन लगा के क्यों इंतज़ार कर रहे है?" आदमी ने आश्चर्य से पूछा|
"घटिया रखरखाव के कारण, बिजली की कुर्सी काम नहीं करती है, बिस्तर से किसी ने सारी कीलें चुरा ली है और भारतीय शैतान भूतपूर्व सरकारी कर्मचारी है, तो वह आता है और रजिस्टर पर साइन करता है और केन्टीन चला जाता है"