ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए हुए अमेरिकी ऑपरेशन में आतंकी सरगना के तीन सहयोगी भी मारे गए थे। न्यूज एजेंसी 'रायटर्स' ने ये तस्वीरें जारी की हैं।
रायटर्स का कहना है कि उसकी ओर से जारी की गई तस्वीरें पाकिस्तान के एबटाबाद स्थित लादेन के घर हुए हमले के एक घंटे बाद ली गई हैं। पाकिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने ये तस्वीरें खीचीं और उन्हें रायटर्स को बेच दिया।
इन तस्वीरों में तीन मृत लोगों के खून से लथपथ शरीर और लादेन के अहाते में गिरा दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी हेलीकॉप्टर दिखाई दे रहा है लेकिन लादेन के साथियों के पास किसी तरह के हथियार नहीं दिख रहे हैं।
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऐलान किया है कि अमेरिकी सैनिकों द्वारा लादेन के मृत शरीर की ली गई तस्वीरें सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाई जाएंगी।







No comments:
Post a Comment