एक बार टाउन हाल में सम्मेलन हो रहा था. एक वरिष्ठ राजनेता को बीज वक्तव्य देने के लिए आमंत्रित किया गया तो उन्होंने जो भाषण देना चालू किया तो बन्द ही नहीं किया.
श्रोताओं में से एक एक कर लोग उठने लगे.
स्थिति यह हो गई कि श्रोता के नाम पर सिर्फ मुल्ला नसरूद्दीन बैठा रह गया था.
वक्ता बड़ा खुश हुआ और मुल्ला को धन्यवाद देते हुए कहा – लोग मूर्ख हैं, जो मेरी बात नहीं सुनते. आप बड़े बुद्धिमान पुरुष हैं जिन्होंने मुझे पूरा सुना.
“नहीं नहीं, यह बात नहीं है -” मुल्ला ने बात पूरी की “दरअसल, अगला वक्ता मैं हूँ.”
No comments:
Post a Comment