Pages

Tuesday, April 19, 2011

मौत के दरवाजे से हर बार लौटाया गया यह शख्स


क्रोएशिया के फ्राने सेलक का जन्म 1929 में हुआ था। जनवरी 1962 में वे ट्रेन से साराजीवो से डूब्रोवनिक जा रहे थे। ट्रेन पटरी से उतरकर बर्फ जमी हुई नदी में गिरी। हादसे में 17 लोग मारे गए थे लेकिन फ्राने का सिर्फ एक हाथ टूटा था। इसके अगले साल वे ज़गरेब से रिजेका की हवाई यात्रा कर रहे थे। 

अचानक प्लेन का दरवाजा उखड़ा और यात्री बाहर आ गए। यहां भी 19 लोग मारे गए थे लेकिन फ्राने भूसे के ढेर पर गिरने से बच गए। 1966 में वे बस से यात्रा कर रहे थे। बस नदी में गिरी, चार लोग मारे गए लेकिन फ्राने को खरोंच तक नहीं आई। 1970 में एक खराब पंप की वजह से उनकी कार अचानक लपटों में घिर गई लेकिन यहां भी फ्राने बच गए। 

1973 में उनकी एक और कार में आग लगी थी। इस बार भी फ्राने बच गए सिर्फ उनके बाल जले थे। 1995 में सिटी बस ने उन्हें टक्कर मारी और उन्हें मामूली सी चोटें आईं। 1996 में एक घाट पर ट्रक से बचने के लिए उन्हें कार खाई में कुदाना पड़ी थी। वे एक पेड़ पर अटक गए और कार 300 फीट नीचे खाई में गिरी। वहीं उन्हें 2003 में 10 लाख डॉलर की लॉटरी भी लगी थी। वे कहते हैं कि आप मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब या बदनसीब आदमी कह सकते हैं।

No comments:

Post a Comment