स्वीडन के स्टॉकहोम में रहने वाले स्टीफन स्वैनस्ट्रॉम और एरिका की मुलाकात 2007 में हुई थी, तभी से दोनों साथ में रह रहे हैं। अब तके वे 16 देश घूम चुके हैं। उनकी एक बेटी भी है एलिनॉर। 27 नवंबर 2010 को उन्होंने शादी की और एक सप्ताह बाद हनीमून मनाने के लिए निकल पड़े।
पहला स्टॉप था म्यूनिख, जहां बर्फबारी ने उनकी सिंगापुर की फ्लाइट एक दिन लेट कर दी। फिर थाईलैंड और बाली होते हुए वे ऑस्ट्रेलिया के केर्न्स पहुंचे। केर्न्स में वे बारिश और तूफान में फंस गए। इससे बचकर वे ब्रिस्बेन पहुंचे, यहां बाढ़ आ गई। बाढ़ से बचकर वे पर्थ पहुंचे तो वहां आग लग गई। अगला मुकाम था न्यूजीलैंड का क्राइस्टचर्च। यहां उनके कदम पड़ते ही भूकंप आ गया। फिर वे पहुंचे जापान। यहां वे टोक्यो में लंच कर रहे थे और भूकंप आ गया।

No comments:
Post a Comment