जी हां अमेरिका के दिग्गज जानकार इस बात पर अपनी मुहर लगा चुके हैं कि अगले पांच सालों में चीन में जारी आर्थिक बुलबुला फूट जाएगा। साल 2016 तक चीन की अर्थव्यस्था पूरी तरह से चरमरा सकती है। अमेरिका के 45 प्रतिशत आर्थिक जानकार मानते हैं कि 2016 तक चीन पूरी तरह से आर्थिक मंदी की भेंट चढ़ जाएगा। एक अमेरिकी वेबसाइट द्वारा अमेरीका में 1000 लोगों पर किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है इस सर्वे में बड़े आर्थिक जानकारों से लेकर निवेशक, ट्रेडर और एनालिस्ट शामिल थे।
चीन का कुल सालाना कारोबार 3 ट्रिलियन डॉलर का है जिसमें 13 फीसदी चीन का व्यापार अमेरिका के साथ होता है। चीन अर्थव्यस्था ने अभी हाल ही में जापान की इकोनॉमी को पीछे छोड़ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का रुतबा हासिल किया है। लेकिन अधिकतर आर्थिक विशेषज्ञ इसे बबल कहते हैं क्योंकि जमीनी तौर पर चीन अभी भी कमजोर है।
चीन में निवेश करने वाले अभी भी खाली हाथ बैठे हैं चीन में बने लाखों अपार्टमेंट खाली पड़े हैं जबकि हजारों फैक्ट्रियों पर ताला जड़ा है। चीन में महंगाई दर 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है महंगाई दर को काबू में करने के लिए चीन ब्याज दरों को बढ़ा है जिसका असर विकास पर पड़ सकता है। इस सर्वे में 20 फीसदी लोगों ने अगले साल निवेश के लिए सबसे खतरनाक मार्केट चीन को माना जबकि पिछली साल यह आंकडा 11 प्रतिशत था।
No comments:
Post a Comment