सामग्री : 200 ग्राम मशरूम, 4 प्याज, 7-8 टमाटर, 1 टुकड़ा अदरक, 2 हरी मिर्च, 1/2 टी स्पून नमक, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टी स्पून गरम मसाला, 1 टी स्पून चीनी, 1 कप मलाई, 1/2 कप काजू का पेस्ट, 3 टे.स्पून घी, 1/2 कप बारीक कटा हरा धनिया। कितने लोगों के लिए : 4 विधि : मशरूम को 2 टुकड़ों में काट लें। प्याज भी बारीक काट लें। टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को भी काट लें। एक पैन में घी गर्म करें, जब तेल गरम हो जाए तो उसमें प्याज डालकर गुलाबी होने तक भून लें। अब इसमें टमाटर, अदरक और हरी मिर्च भी डाल दें। जब टमाटर भी अच्छी तरह भुन जाए तो इसे आंच से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें। इस मिश्रण को मिक्सी में बारीक पीस लें। अब पैन में डालकर इसमें नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, चीनी, क्रीम और काजू का पेस्ट भी डाल दें। 2-3 मिनट तक पका कर इसमें मशरूम भी डाल दें, हल्की आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। आंच से उतारकर बारीक कटे हरे धनिये से सजाकर गर्मागर्म शाही मशरूम नान या पराठो के साथ सर्व करें। |
| Healthy Cooking for Two (or Just You): Low-Fat Recipes with Half the Fuss and Double the Taste |
संगीत, सिनेमा, खेल, राजनीति, साहित्य, विज्ञान, टेलीविजन, शेयर मार्केट आप किसी भी विषय पर अपने विचार व्यक्त कर सकते है उन पर चर्चा कर सकते हैं|
Friday, January 28, 2011
शाही मशरूम
Labels:
खाना खजाना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment